Site icon Anunaad

फ़लसफ़ा

Advertisements

बीती इस उम्र में हमने जो भी सीखा
देखिए बस इतना सा फ़लसफ़ा है,
पहले सब पा लेने में ख़ुशी थी और
अब बहुत कुछ छोड़ देने में भला है।

अब तो भलाई करने वालों से डर लगता है
बुराई छुपाने का ये बस एक तरीक़ा लगता है
अच्छे दिखने के हम इतने अभ्यस्त हुए हैं कि
बुरा जो करें तो वो भी अच्छा-अच्छा लगता है।

©️®️फ़लसफ़ा/अनुनाद/आनन्द/२०.०१.२०२३

आनन्द
Exit mobile version