Site icon Anunaad

तो समझ लेना… प्यार है!

Advertisements

मिलने से बिल्कुल पहले बेचैनी बढ़ जाए
तो समझ लेना….. प्यार है!

धड़कन को संभालने की कोशिश बढ़ जाए
तो समझ लेना….. प्यार है!

जब सामने आते ही बारिश पड़ जाए
तो समझ लेना….. प्यार है!

आकाश के भी खुशी से आँसू छलक जाए
तो समझ लेना….. प्यार है!

जब इरादे संकोच पर भारी पड़ जाए
तो समझ लेना.…. प्यार है!

तुमसे पहले आगे बढ़कर वो गले लग जाए
तो समझ लेना.…. प्यार है!

पल भर को देख लेने से दिल हल्का हो जाए
तो समझ लेना….. प्यार है!

भरसक नज़रें न मिलें पर मन मिल जाए
तो समझ लेना….. प्यार है!

एक छोटी सी मुलाकात से कैसे संतोष हो जाए?
तो समझ लेना.…. प्यार है!

आँखों-आँखों में फिर मिलने का वादा हो जाए
तो समझ लेना….. प्यार है!

जब किसी शहर जाने की वजह मिल जाए
तो समझ लेना….. प्यार है!

जब कोई तुम्हारे लिए पूरा का पूरा शहर हो जाए
तो समझ लेना….. प्यार है!

जब इरादे संकोच पर भारी पड़ जाए
तो समझ लेना.…. प्यार है!

जब सामने आते ही बारिश पड़ जाए
तो समझ लेना….. प्यार है!

©®तो समझ लेना/अनुनाद/आनन्द/२९.०५.२०२२

https://anunaadak.com/vid_20220109_160427_01-mp4/
Exit mobile version