Posted in CHAUPAAL (DIL SE DIL TAK)

सरयू और अयोध्या

काश हमारा तुम्हारा मिलन कुछ यूं हो जाए,
दिन रात के मिलने को जैसे संध्या हो जाए।

श्री राम की हम पर बस इतनी कृपा हो जाए,
तुम सरयू हो जाओ और हम अयोध्या हो जाएँ।

~अनुनाद/ आनन्द कनौजिया/२९.०७.२०२०

Posted in Uncategorized

शहादत

नम हैं ऑंखें सबकी इस खबर से
न जाने कितनों ने अपना साथी खोया है।

तुम सो गए सदा के लिए लेकिन
कितनों को जगाने का काम किया है।

देखो तुम्हारी शहादत ने फिर से
ठंडे पड़े खूनों में आज फिर से उबाल दिया है।

दुर्व्यवस्था और अपराध से बोझिल इस समाज में देखो,
बारूद से भरे दिलों में तुमने चिंगारी का काम किया है।

कानपुर पुलिस के शहीदों को नमन 🙏

Posted in Uncategorized

तेरा साथ ही आनन्द…

आपकी बातों में छुपी शैतानियाँ समझते हुए भी वो अनजान बनते हों…
जब समझाओ तो ज्यादा होशियार न बनो, ये कहकर बातों को टाल देते हों…
इससे ज्यादा कोई रिश्ता क्या मुकम्मल होगा, कि दोनों दिल एक ही मुकाम पर हैं…
तू बस उनके साथ सफ़र को जी, इससे ज्यादा की क्यों उम्मीद करते हो…