Posted in CHAUPAAL (DIL SE DIL TAK)

घर गृहस्थी 🤗

घर गृहस्थी में फँसा इंजीनियर तब तक इंजीनियर नहीं होता जब तक वो कुकर का हैंडल न लगा ले या फिर पंखे का कंडेंसर न बदल ले! 😎 और हद तो तब है जब उस इंजीनियर को इन कामों को करने के बाद मिलने वाली तारीफ में इतनी खुशी मिलती है जितनी उसे किसी एग्जाम को क्लियर करके भी न मिली हो!😅

यदि आप भी खुशी के इसी स्तर पर हैं तो आप घर गृहस्थी के इस भँवर में फंस चुके हैं और आपका डूबना तय है। घबराइए मत! यहाँ डूबने पर संतोष मिलेगा जिसकी खोज में न जाने कितने साधु/महात्मा दिन रात ध्यान साधना में लगे हुए हैं और आपको इसके लिए दो पेंच ही टाइट करने हैं बस! 🙄🤗

वैधानिक चेतावनी- दोबारा पहले वाला इंजीनियर बनने की कोशिश मत करियेगा। घर पर तो कदापि नहीं😋

अपने मुँह मिट्ठू:- काम की सफाई देखकर लगता है कि खाक कोई मेकैनिक ये काम इतना फाइन और टिकाऊ कर पाता। भले ही हमने इसमें घंटो लिए हों। समय मायने नहीं रखता, परफेक्शन करता है। हुँह…… हाँ नहीं तो!

नोट:- अगर आप इंजीनियर नहीं है तो इंजीनियर शब्द के स्थान पर अपनी प्रोफाइल लगा लें। अच्छा लगेगा। लेकिन इंजीनियर होते तो ज्यादा खुशी मिलती 😁😆

©अनुनाद/ इंजीनियर आनन्द😎/१५.११.२०२०

Posted in CHAUPAAL (DIL SE DIL TAK)

हम बिजली अभियन्ता…..

नौकरी करने चले थे हम सरकारी,
क्या बताएँ बस मति गयी थी मारी।

बिजली अभियन्ता हैं बिजली हम बनाते हैं,
दूर-२ तक पहुँचाते और इसे घर-२ बाँटते हैं।

हवा पानी की तरह ही भाई बिजली भी ज़रूरी है,
है मँहगी मगर सबको सस्ती मिलनी ज़रूरी है।

आवश्यक चीज़ों-सेवाओं का कभी सौदा नही किया जा सकता,
प्रगति को ज़रूरी बिजली को लाभ के लिए बेचा नहीं जा सकता।

बिजली घर-२ की ज़रूरत है, इस हक़ को छीना नहीं जा सकता,
केवल मुनाफ़ा कमाने का इसको साधन बनाया नहीं जा सकता।

जब तक भारत देश से हमारे देखो ग़रीबी नहीं मिटती,
सरकारी सहयोग से ही सबको सस्ती बिजली मिल सकती।

व्यापारी तो केवल व्यापार करने आएँगे
बिना मुनाफ़े के वो क्या ही बिजली बेच पाएँगे।

जब बिजली बन जाएगी मुनाफ़े का सौदा तो सोचिए
क्या किसी गरीब के घर कभी रोशनी हो पाएगी ?

ये बिजली है आम जन मानस का हक़ और सबको ज़रूरी है,
बिना किसी लाभ-हानि के इस पर सरकारी नियंत्रण ज़रूरी है।

माना की कमियाँ हैं अभी कुछ हम सेवा प्रदाताओं में,
तकनीक के प्रयोग से किया जा सकता है सुधार इसमें।

हम बिजली अभियंताओं ने देश हित को क़सम ये खायी है,
करने को देश सेवा हमने न जाने कितनी नौकरियाँ ठुकरायीं हैं।

है योग्यता हममे, हम आज भी अपना हित साध सकते हैं,
हम किसी कोरपोरेट या फिर देश के बाहर भी जा सकते हैं।

मगर देश भक्ति का जज़्बा लिए हम सरकारी सेवाओं में आयें हैं
समाज की भलाई को लेकर हम सब संघर्षों को गले लगाएँ हैं।

निजीकरण बर्दाश्त नहीं ये हमारे और गरीब जनता के साथ धोखा है,
देश की प्रगति में साधक बिजली को हमने ही ग़लत हाथों में जाने से रोका है।

©️~अनुनाद/आनन्द कनौजिया/१७.०९.२०२०