Posted in CHAUPAAL (DIL SE DIL TAK)

पर्दा

अगर पर्दा न होता

तो ये पर्दा हटने का इंतजार न होता . . . .

 

 

इंतजार का ही खेल सारा

इंतजार न होता

तो आनंद न होता !

 

 

सुनो न !

तुम जब आना

थोड़े पर्दे में आना

 

 

रखना पर्दा…..,

अपने हसीन चेहरे पर

बातों के लहजे पर

हरकतों के हलचल पर।

 

 

सुनो !

तुम इसे कोई जबरन दिया हुवा आदेश मत समझना

एक गुजारिश समझना !

 

 

तुम्हें

किसी की नज़र न लगे

मेरी भी

इसलिए सबकी नजरों से बचना ।

 

 

अगर ये पर्दा न होता

तो पर्दा हटने का इंतजार भी न होता

तुम हद से ज़्यादा ख़ूबसूरत न होते

मैं यूँ बेचैन न होता………!

 

 

सदा

बचा कर रखना

थोड़ा सा पर्दा…….

ⒸⓇ इंतजार और पर्दा/अनुनाद/आनन्द/२५.०७.२०२६



Author:

Writer, cook, blogger, and photographer...... yesssss okkkkkk I am an Engineer too :)👨‍🎓 M.tech in machine and drives. 🖥 M.A. in Hindi 😊 ✍️ I love machines, they run the world. Specialist in linear induction machine. Alumni of IIT BHU, Varanasi. I love Varanasi. Kashi nahi to main bhi nahi. Published two poetry book - Darpan and Hamsafar. 📚 Part of thre anthologies- Axile of thoughts, Aath dham assi and Endless shore. 📖 Living in lucknow. Native of Ayodhya. anunaadak.com, anandkanaujiya.blogspot.com

Leave a Reply